सहालग के साथ ही फर्नीचर बाजार में फिर से रौनक लौटी है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए लोग नए फर्नीचर खरीद रहे हैं। डबल बेड-सोफा सेट की बिक्री अधिक हो रही है। शोरूम और दुकानों पर आकर्षक डिजाइन वाले फैंसी फर्नीचर की बिक्री बढ़ी है।
शहर के बलीपुर, भंगवाचुंगी, जैन गली, चिलबिला समेत अन्य जगहों पर फर्नीचर दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बलीपुर रोड के दुकानदार मो. रियाज बताया कि शीशम व सागौन की लकड़ी से बने सोफे और डबल बेड के कई आर्डर मिले हैं।
सोफा सेट में तीन सीट वाले सोफे की मांग अधिक है। शीशम व सागौन से बने डबल बेड महंगे हैं। साधारण डबल बेड 50 हजार रुपये में और सोफा सेट 30 हजार रुपये में तैयार हो रहा है।
फर्नीचर शोरूम के संचालक सुनील गोयल ने बताया कि पहले से दिए गए आर्डर की डिलीवरी बुधवार से शुरू होगी। रेडीमेड डबल बेड व सोफा सेट की कीमत 35 से 75 हजार रुपये के बीच है। मल्टी कलर स्टाइलिश और फैंसी वुडन डबल बेड की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। हाईड्रोलिक डबल बेड की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।