फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सहमे बेटे ने छोटे भाई संग मिलकर मां को सजा देने की सुनाई कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथिगवां के छोटकी इब्राहिमपुर में रविवार सुबह ग्रामीणों के सामने सहमे बच्चे खुद अपनी मां को सजा देने की बात करते रहे। जिसे सुन पुलिस अफसर भी हैरत में पड़ गए। पंचायत शामिल महिलाएं भी फैसला सुनाने वालों का साथ देती रहीं।
विज्ञापन

घटना के बाद विवाहिता का बड़ा बेटा लोगों को बता रहा है कि मां के दूसरे के साथ जाने के बाद परिवार व ननिहाल के लोग दुखी थे। काफी समझाने के बाद भी उसकी मां नहीं मान रही थी। पंचायत के दौरान लोगों की मौजूदगी में उसने अपने छोटे भाई संग मिलकर मां को पेड़ से बांधा। उनके बाल काटे और चेहरे पर कालिख भी लगाई।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। सवाल यह उठता रहा कि छोटे-छोटे बच्चे इस घटना को कैसे अंजाम दे सकते हैं। लोगों के सवालों का सामना कर रहे बच्चों को बाद में चुप रहने के लिए कहा गया तो वह खामोश हो गए।
विज्ञापन




फील्ड यूनिट ने भी जुटाए साक्ष्य, कूड़े में जलाए थे बाल
पुलिस के अनुसार पहले से तय पंचायत में सौ से अधिक लोग मौजूद थे। प्रधान प्रतिनिधि समेत गांव के अन्य लोग व रिश्तेदार मौजूद थे। नीम के पेड़ के करीब चटाई व प्लास्टिक बिछाकर महिलाएं बैठी थीं। घटना के बाद पहुंची फील्ड यूनिट को महिला के कटे बाल, काली स्याही मिली। कुछ दूर पर कूड़े के ढेर में टूटी चूड़ियां व जले बाल भी मिले। जिसे फील्ड यूनिट की टीम ने संग्रहीत किया।

वीडियो से चिह्नित कर रही पुलिस
गांव में छानबीन करने पहुंची पुलिस को पकड़े गए लोगों के मोबाइल में वीडियो मिला है। इसके बाद पुलिस वीडियो से आरोपियों को चिह्नित कर पकड़ धकड़ कर रही है।

घरों में ताला, पसरा सन्नाटा
घटना के बाद भारी भरकम पुलिस के पहुंचने पर महिला व पुरुष घरों में ताला बंद कर फरार हो गए। एएसपी प्रेमी के घर पहुंचे, लेकिन वह भी नहीं मिला। परिवार के लोगों ने उसके घर न आने की जानकारी दी। हालांकि प्रशासन के लिए राहत की बात यह रही कि दोनों एक ही बिरादरी से आते हैं।
बोले प्रधान, जो कुछ पूछना है अनुज भैया से पूछें
ग्राम प्रधान अर्जुन पटेल ने कहा कि वह कुछ नहीं जानते। जो कुछ पूछना है वह उनका काम देखने वाले अनुज मिश्रा से पूछें। घटना के बाद वह भी सामने नहीं आए। पंचायत के दौरान उनकी मौजूदगी की बात पुलिस अफसर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें