फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण इलाकों में बांटा गया फ्री चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और ग्रामीण इशहर और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को उपभोक्ताओं को मुफ्त में चावल बांटा गया। हालांकि कंट्रोलरूम में चावल नहीं मिलने और कम मिलने की शिकायतें आती रहीं।
विज्ञापन

अधिकारी प्रभावी कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ एक दूसरे को समस्या हल करने को कहते रहे। इधर, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने कंट्रोलरूम का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पहली बार प्रति यूनिट पांच-पांच किग्रा मुफ्त चावल वितरण प्रारंभ किया गया। जिले के कोटेदारों को 25 अप्रैल तक चावल बांटने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इसलिए अधिकांश कोटेदारों ने बुधवार को चावल का वितरण नहीं किया। हालांकि यह शिकायतें कंट्रोलरुम तक पहुंचती रहीं। कुंडा के राजापुर बिंधन निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि कोटेदार राशन नहीं बांट रहे हैं।
सदर के अचलपुर निवासी आशीष कुमार की शिकायत थी कि कोटेदार एक यूनिट पर तीन किग्रा ही राशन दे रहे हैं। इधर सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करके शिकायतों का अविलंब निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें