फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा लूटने की कोशिश करने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
A rogue who tried to rob the Tiny branch was arrested - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू के जगेशरगंज में टाइनी शाखा लूटने की कोशिश करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दो भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की दबिश के दौरान शिवगढ़ में पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ भी हुई लेकिन अंधेरा होने के कारण वह भाग निकला।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार के करीब राजेंद्र यादव की टाइनी शाखा को लूटने के लिए बदमाशों ने धावा बोला था। संचालक राजेंद्र बदमाशों से भिड़ा तो लुटेरे ने फायर कर दिया। गोली मिस होने पर वह बच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने लुटेरों की धरपकड़ का निर्देश दिया था। बदमाशों की तलाश में स्वाट टीम व अंतू पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
अंतू के चमरौधा पुल के करीब मंगलवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में उपाध्यायपुर के रहने वाले इमरान पुत्र याकूब को धर दबोचा। जो टाइनी शाखा लूटने की कोशिश वाली घटना में शामिल था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रानीगंज के शिवगढ़ में परवेज पुत्र मुजम्मिल के घर दबिश दी। वह मौका पाकर भागा तो पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

पुलिस व लुटेरे के बीच फायरिंग भी हुई। हालांकि अंधेरा व रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गया। घटना में शामिल तीसरे आरोपी मुकीम पुत्र अब्बास निवासी अचलपुर नगर कोतवाली के घर दबिश दी। वह भी घर पर नहीं मिला।
पुलिस की पूछताछ में इमरान ने बताया कि 21 फरवरी को कोहड़ौर में मदुरा रानीगंज में कूरियर डिलीवरी मैन से 28 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। इसके अलावा भी नगर कोतवाली व कंधई थाना क्षेत्र में कई लूट की घटनाओें को मिलकर फरार परवेज व मुकीम ने अंजाम दिया है। पुलिस ने इमरान के पास से तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया। फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें