फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कनेक्शन में अब वसूली नहीं, लगेगा मेगा कैंप

Sun, 16 Jul 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की ओर से सुगम योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों को दिए जा रहे नि:शुल्क कनेक्शन में संविदा विद्युत कर्मी और विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं को बरगलाकर अब कमाई नहीं कर सकेंगे। योगी सरकार ने उपभोक्ताओं की सहूलियत पर नि:शुल्क कनेक्शन के लिए मेगा कैंप लगाने लगाने के निर्देश दिया हैं। इससे अब उपभोक्ताओं को उपकेंद्रों पर कैंप लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। 23 जुलाई को इसकी शुरुआत की जा रही है। अधिकारी व कर्मचारियों को प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन


विद्युत पारेषण खंड प्रथम व द्वितीय के तहत कुल तीन लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। इसमे, कार्मिशयल,नल कूप व घरेलू कनेक्शन उपभोक्ता शामिल हैं। विद्युत विभाग की तरफ से जिले में बिजली से वंचित मजरों व गांवों में विद्युतकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। गांवों व मजरों में बिजली पहुंचने के बाद भी कनेक्शन संख्या में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही थी। जिले में अधिकांश गरीबी रेखा से नीचे के परिवार वाले बिजली कनेक्शन से वंचित थे। ऐसे में योगी सरकार की तरफ से उनके लिए मुफ्त कनेक्शन मुहैया कराने की घोषणा की गई। विभाग की तरफ से मजरों को रोशन करने के लिए सुगम योजना की शुरुआत की गई, जिसमें नि:शुल्क कनेक्शन दिया जाना है। मगर इसके लिए उपभोक्ताओं को मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। यहां केंद्र पर फार्म से लेकर कनेक्शन दिए जाने की प्रक्रिया में कदम-कदम पर रुपये की डिमांड की जा रही है। संविदा कर्मी से लेकर दलाल तक इसमें ख्ेाल कर रहे हैं। ढेर सारी शिकायतों के बाद विभाग ने अब मेगा कैंप लगाने का फै सला लिया है। विभाग की तरफ से जिले के सभी 60 उपकेंद्रों पर कैंप आयोजित कर लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए उपभोक्ताओं को आधारकार्ड व राशन कार्ड लाना होगा। बगैर किसी तामझाम के उपभोक्ताओं को कनेक्शन दे दिया जाएगा। कैंप लगाए जाने व नए कनेक्शन धारियों की संख्या की सारी रिपोर्ट विद्युत अधिकारियों को देनी होगी। एक्सईएन द्वितीय ओपी मिश्र ने  बताया कि जिले के सभी उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाया जाएगा। 23 जुलाई से इसकी शुरुआत की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें