फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कोच का किराया लेकर स्लीपर में कराया सफर

Sun, 09 Oct 2016 11:33 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
d
विज्ञापन
एसी का किराया वसूलने के बाद रेलवे ने यात्रियों को स्लीपर कोच में सफर करा दिया। इससे खफा यात्रियों ने ट्रेन में जमकर हंगामा किया। मामला प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस(12184) का शनिवार की देर शाम का है।
विज्ञापन


इस ट्रेन में एसी थ्री के करीब चौबिस यात्रियों का नाम वेटिंग लिस्ट में था। जिसमें प्रतापगढ़ के अलावा अमेठी, रायबरेली और लखनऊ के भी यात्री शामिल थे। शनिवार को निश्चित समय पर भोपाल एक्सप्रेस पकड़ने आए यात्री एसी थ्री कोच में घुसने लगे तो टीटीई राजकुमार श्रीवास्तव ने उनको मना कर दिया। यात्रियों से कहा कि आप लोग स्लीपर कोच में जाइए। क्योंकि एसी टू में जगह नहीं है चार्ट के हिसाब से सभी यात्रियों की वेटिंग सीट स्लीपर कोच में कंफर्म हुई है। टीटीइ जवाब से यात्री भड़क गए। बहस शुरू हो गई। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। लोग जल्दी-जल्दी चढ़ने लगे। इस चक्कर में कुछ एसी और कुछ स्लीपर में चले गए। रास्ते में सभी यात्री एकजुट होकर टीटीई के पास गए और हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि टीटीई पैसे कमाने के लिए जानबूझ ऐसा कर रहा है। मगर जब टीटीई ने उनको भोपाल एक्सप्रेस की आरक्षण की लिस्ट दिखाई तो उनके होश उड़ गये। लिस्ट में एसी थ्री के वेटिंग यात्रियों के लिए अलग से लगे स्लीपर कोच में बर्थ दी गई थी। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में यात्री स्लीपर कोच में ही किसी तरह गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पड़ताल की गई तो पता चला कि प्रतापगढ़ आरक्षण कार्यालय की लापरवाही से ऐसा हुआ है। यात्री प्रीति सिंह, संतोष पांडेय, निर्मला बर्नवाल, दिनेश का आरोप था कि उनके साथ रेलवे ने धोखा किया है। भला एसी का किराया देकर कोई स्लीपर में सफर क्यों करेगा। इस बारे में सीनियर डीसीएम लखनऊ शिवेंद्र शुक्ला का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं हैं। पता कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें