दिवाली की रात पटाखा जलाते समय चार युवक झुलस गए। सीएचसी में हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज चले गए। सांगीपुर थाना क्षेत्र पूरे पंडित निवासी रजनीश तिवारी, पूरे नारायण दास निवासी राजेंद्र प्रसाद सरोज, मुरैनी निवासी मोनू वर्मा व उदयपुर के ऊछापुर निवासी शिवेंद्र प्रताप सिंह दिवाली पर पटाखा जलाते समय झुलस गए। परिजन उपचार के लिये घायलों को लेकर सांगीपुर सीएचसी पहुंचे। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट के लिए रेफर कर दिया। संवाद
-
पटाखा जलाते समय बालक झुलसा
कुंडा। नगर पंचायत के तिलौरी मोहल्ला निवासी प्रांसू पटेल का चार वर्षीय बेटा दिपांशु दिपावली पर घर के बाहर पटाखा जला रहा था। अचानक वह चिंगारी से झुलस गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद