फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पटाखों ने खराब कर दी शहर की हवा, छाई धुंध

Tue, 14 Nov 2023 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद की वायु गुणवत्ता खराब हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 214 पर पहुंच गया है। लोगों को आंखों में जलन महसूस हो रही है। प्रदूषण के कारण सुबह-शाम धुंध छाई रही।
विज्ञापन


दीपावली के एक दिन पहले जिले का एक्यूआई 153 रिकॉर्ड किया गया था। रविवार रात हुई आतिशबाजी के बाद सोमवार को एक्यूआई 214 पर पहुंच गया, जो सेहत के लिए खराब है। स्वस्थ व्यक्ति के लिए भी हानिकारक है।
धुंध के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुबह करीब 10 बजे तक लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम के समय ग्रामीण इलाकों में फिर धुंध छाई गई।
विज्ञापन

-
मॉस्क और चश्मे का प्रयोग जरूर करें

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि हवा की खराब गुणवत्ता से बचाव के लिए मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करें। सुबह-शाम सांस के रोगी घर से बाहर सैर पर निकलने से बचें। सांस के रोगी अपनी दवा का सेवन चिकित्सक के परामर्श पर करते रहें।

स्थिर रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बृहस्पतिवार तक मौसम स्थिर रहेगा। धीरे-धीरे आतिशबाजी के चलते वातावरण में फैली धुंध स्मॉग भी होगी। आसमान में हल्के बादल रहेंगे लेकिन बारिश होने के आसार कम है। तापमान में भी ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

त्योहार की खुशियों के बाद गंदगी का रोना....
प्रतापगढ़। दिवाली के बाद शहर की सफाई नहीं हो सकी। मुख्य मार्गों पर नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करने के बाद कूड़ा छोड़ दिए। गलियों व सड़कों पर गंदगी का ढेर लगा है।
शहर के जीआईसी के करीब कांशीराम कॉलोनी में बने डंपिंग प्वाइंट व मीराभवन चौराहे के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कूड़ा नहीं उठा था। शहर के अस्पताल वार्ड, जोगापुर, पूरेनरसिंहभान, पूरे केशवराय, बलीपुर के खुशखुशवापुर समेत अन्य मोहल्लों में सफाई नहीं हो सकी।
नगर पालिका के सफाई प्रभारी का दावा है कि चूंकि दिवाली पर कूड़ा अधिक होने के कारण डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाने में विलंब हो गया होगा लेकिन दिन में ही सफाई कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें