फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहर में डूबने से चार वर्षीय मासूम मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर के ऊपर रखे गए विद्युत पोल पर खेल रहे चार वर्षीय मासूम बालक की पानी में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने खोजबीन कर उसके शव को बाहर निकाला। घटना से कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

उदयपुर थाना के उमरार घोरहा निवासी ओम प्रकाश सिंह का चार वर्षीय पुत्र अंश बृहस्पतिवार की दोपहर घर के समीप नहर के पास गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। नहर पार करने के लिए लोगों ने पत्थर का विद्युत पाेल रखकर आवागमन का रास्ता बनाया था। इसी पोल पर बैठकर अंश खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर के बह रहे पानी में गिरकर डूब गया। साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने अंश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थी। अंश के पिता रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। मां रामावती गांव में परिजनों के साथ रहती है। मृतक भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। उदयपुर एसओ राधेबाबू ने बताया कि खेलने के दौरान नहर में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें