फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कौशाम्बी में ट्रक से कुचलकर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर, सिराथू। सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव स्थित एक होटल के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गाड़ी के टायर का पंक्चर बना रहे दो सगे भाइयों समेत चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में चारों की जान चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के वार्ड संख्या-10 निवासी साबिर अली (35) पुत्र मोहम्मद शरीफ हाईवे किनारे पंक्चर की दुकान चलाते थे। मंगलवार को कोखराज के रसूलपुर स्थित कारखाने से चारपाई लेकर जा रहे उनके रिश्तेदार मूरतगंज निवासी अनवर अली (30) पुत्र दिवगंत मुमताज की पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। साबिर अपने छोटे भाई अकबर अली (27) के साथ मौके पर उसे बनाने पहुंच गए।

हाईवे के किनारे दोनों भाई पंक्चर बना रहे थे। लाइट नहीं होने की वजह से अंधेरा था। अनवर मोबाइल फोन की टॉर्च से रोशनी किए हुए था। उनका साथी एहसान (32) निवासी रसूलपुर, थाना कोखराज भी वहीं खड़ा था। इसी दौरान कानपुर की ओर से आ रहा ट्रक चारों को कुचलते हुए निकल गया। साबिर अली, अकबर अली, पिकअप चालक अनवर हुसैन और एहसान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार वाहन व चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी सिराथू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें