फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक और अस्पतालकर्मी समेत चार और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बैंक आफ बड़ौदा के कर्मचारी समेत चार और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 136 पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से बनारस के अजगरा विधायक के गनर समेत दो लोगों का केस सीएमओ ने स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 18 एक्टिव हैं।
शहर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा की मुख्य शाखा का 30 वर्षीय लिपिक नगर कोतवाली के अष्टभुजा नगर में किराए के घर में रहता है। बीते कुछ दिनों से उसे जुकाम और बुखार की समस्या थी। तीन दिन पहले उसने अपनी जांच कराई थी।
शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उधर, अजीत नगर निवासी एक युवक शहर के एक नर्सिंगहोम में काम करता है। उसका भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उधर, कुंडा इलाके में बाघराय के गर्ग का पुरवा गांव का एक युवक पांच जुलाई को दिल्ली से घर आया।
विज्ञापन

8 जुलाई को उसके गांव में पहुंचकर स्थास्थ्य विभाग की टीम ने 41 लोगों का सैंपल लिया। शनिवार को उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई। तीनों लोगों को एल-1 अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया गया है। वहीं कुंडा के बरई गांव की एक महिला मुंबई में रहती थी।
18 जून को घर आई थी। बीते तीन दिनों पहले उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान परिजन घबरा गए। उसे लेकर सीधे एसआरएन पहुंचे। वहां उसकी जांच कराई गई। जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया बनारस के अजगरा विधायक के गनर समेत दो केस पोर्टल पर आए थे। दोनों को संबंधित जनपद को स्थानांतरित कर दिया गया है।
स्वास्थ्यकर्मियों का लिया जाएगा सैंपल
बैंककर्मी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग बैंक के कर्मचारियों का सैंपल लेने के साथ बीते दो दिनों के अंदर उसके संपर्क में आने वाले लोगों की कुंडली खंगालने में जुटा है।
वहीं अष्टभुजा नगर को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। अजीत नगर के जिस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह एक नर्सिंगहोम का कर्मचारी है। स्वास्थ्य विभाग ने अजीत नगर को सील करने करने के साथ उसके संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल लेने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें