फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिता की हत्या के आरोप में बेटी, दामाद सहित चार पर मुकदमा

Thu, 18 May 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

खपरैलन का पुरवा गांव निवासी रमाकांत पांडेय (65) की हत्या के आरोप में बड़ी बेटी रेखा, दामाद ओमप्रकाश समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रामकांत जेठवारा बाजार स्थित रेखा के घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खपरैलन का पुरवा गांव निवासी रमाकांत पांडेय (65) की हत्या के आरोप में बड़ी बेटी रेखा, दामाद ओमप्रकाश समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रामकांत जेठवारा बाजार स्थित रेखा के घर पर ही रहते थे। यह कार्रवाई रमाकांत की छोटी बेटी शशि और उनके पति प्रदीप की शिकायत पर हुई।

विज्ञापन


रमाकांत की तीन बेटियां हैं। बुधवार को पिता की मौत के बाद स्थानीय थाना क्षेत्र के सराय नाहर राय गांव निवासी शशि के अलावा दूसरी बेटी प्रयागराज के फूलपुर में रहने वाली अनुपम ने भी घटना को संदिग्ध बताकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। बताया जाता है कि दोनों बेटियों को जानकारी हुई कि संपत्ति की वसीयत कराने बाद पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह शिकायत पुलिस से की गई। पहले तो जेठवारा पुलिस ने आरोपों से इन्कार किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट की बात सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने पूरे मामले की जांच के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

इंस्पेक्ट अभिषेक सिरोही ने बताया कि पुलिस ने मृतक की छोटी बेटी शशि की शिकायत पर उसकी बड़ी बहन रेखा, ओम प्रकाश व बहन के दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को मृतक का शव अंतिम संस्कार को जाने लगा तो भीड़ जमा हुई थी। मृतक की दोनों बहनों को सीओ की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें