फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिना पंजीकरण के चल रहे चार क्लीनिक और एक पैथोलॉजी सील

Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा इलाके में बिना पंजीकरण संचालित एक पैथोलॉजी और चार पॉलीक्लीनिक को डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार, एआरओ उग्रसेन और शिवम अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी और पॉलीक्लीनिक की जांच करने बुधवार को रानीगंज तहसील क्षेत्र में पहुंचे। गौरा सीएचसी के समीप आदर्श पैथोलॉजी, सुंवसा रेलवे क्रॉसिंग के समीप न्यू लाइफ क्लीनिक, कैलीडीह में किरण पॉलीक्लीनिक, गीतानगर में यथार्थ पॉलीक्लीनिक, सुरूआ मिश्रपुर में चक्रधारी पटेल क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित मिले।
डिप्टी सीएमओ ने कार्रवाई कर संचालकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने सात दिन में स्पष्टीकरण न देने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अभियान चलाकर बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी की जांच की जा रही है। ऐसे क्लीनिक और पैथोलॉजी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें