फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के शिक्षक पति पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के निजी कॉलेज में पढ़ाने वाले पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के शिक्षक पति पर छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मंगरौरा चौकी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि प्रकरण सियासी रंग में लोगों को रंगा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

कंधई की रहने वाली एक छात्रा ने मंगरौरा चौकी प्रभारी से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि वह तीन दिन पहले अपने अंकपत्र व प्रमाण पत्र में त्रुटि दूर कराने के लिए कॉलेज गई थी। जहां शिक्षक ने उसके शैक्षिक अभिलेखों को ठीक कराने का भरोसा दिलाया।
उस समय शिक्षक के कमरे में कोई नहीं था। मौका देख आरोपी शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की। जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
यह प्रकरण लोग सियासी खुन्नस मान रहे हैं। बताया जाता है कि पूर्व ब्लाॅक प्रमुख व उनके पति से जिले के एक पूर्व मंत्री के बीच काफी दिनों तक सियासी जंग भी चली थी। मुकदमे से लेकर ब्लाॅक के कार्यों की जांच भी हुई थी। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी। वहीं कंधई थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें