यातायात माह शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष है। इसके पहले ही यातायात के सिपाही और दरोगा नियमों का पालन न करने वालों के वाहनों का चालन कर रहे हैं। यातायात विभाग के सिपाही, दरोगा व होमगार्ड से भी नियम का पालन कराया जा रहा है।
गुस्ताखी माफ करिए डीसीपी साहब, आपके वाहन का चालान कर दिया। नो पार्किंग जोन में खड़ी डीसीपी गजियाबाद के वाहन का चालान करने के बाद यातायात विभाग के टीआई के हाथ पैर फूल गए। साहब के प्रकोप से बचने के लिए टीआई ने चालान करने के बाद खुद ही जुर्माना भर दिया। बाद में डीसीपी से माफी भी मांग ली।
विज्ञापन
यातायात माह शुरू होने में करीब डेढ़ माह का समय शेष है। इसके पहले ही यातायात के सिपाही और दरोगा नियमों का पालन न करने वालों के वाहनों का चालन कर रहे हैं। यातायात विभाग के सिपाही, दरोगा व होमगार्ड से भी नियम का पालन कराया जा रहा है। शनिवार को बिना हेलमेट के वाहन चला रहे होमगार्ड का 18,500 रुपये का चालान कर दिया गया। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के साथ दोपहिया वाहन के कागजात पूरा न होने पर चालान की कार्रवाई की गई।
यातायात विभाग के दीवान सुंदरलाल का भी पांच हजार का चालान कट गया। वह भी बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे। वाहन के कागजात भी सही नहीं थे। इसी तरह सिविल लाइन बस स्टैंड के पास खड़ी डीसीपी गाजियाबाद के वाहन का भी चालान कर दिया गया। नो पार्किंग जोन में खड़ी डीसीपी के वाहन का चालान करने के बाद यातायात विभाग ने 500 रुपये जुर्माना भर दिया। ड्यूटी का हवाला देकर माफी डीसीपी साहब से मांग ली गई।
विज्ञापन
डीसीपी गाजियाबाद का वाहन सिविल लाइन बस स्टैंड के पास नो पार्किंग जोन में खड़ा था। पुलिस विभाग के मीडिया सेल से जानकारी मिलने के बाद चालान किया गया। होमगार्ड और दीवान के वाहन का भी चालान किया गया था। - संतोष शुक्ला, यातायात प्रभारी।