फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी : कागज पर पालिथीन मुक्त हो गए 1365 राजस्व गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेरगर्दी : कागज पर पॉलिथीन मुक्त हो गए 1365 राजस्व गांव
विज्ञापन

प्रशासन ने गांवों में एक दिन भी नहीं चलाया अभियान, जागरूकता कार्यक्रम भी नहीं, भेज दी फर्जी रिपोर्ट
प्रतापगढ़। जिले को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए प्रशासन की ओर से न तो कोई अभियान चला और न ही प्रयास किया गया। जागरूकता कार्यक्रम भी नहीं चलाए गए। इसके बाद भी 685 ग्राम पंचायतों व 1365 राजस्व गांव पॉलिथीन मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। डीपीआरओ की ओर से शासन को गुमराह करते हुए फर्जी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग से होने वाले नुकसान से लोगों को जागरूक करने के लिए शासन की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत गांव और शहरों को पॉलिथीन मुक्त किया जाना है। जिले में पॉलिथीन मुक्त अभियान भले ही नहीं चला है, मगर 685 ग्राम पंचायतों के 1365 राजस्व गांव पॉलिथीन से मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। शासन को भेजी इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह अभियान कब तक और किस-किस ग्राम पंचायतों में चलाया गया। हालांकि जिला पंचायतराज विभाग ने जिले के 1241 ग्राम पंचायतों और 2167 गांवों को पॉलिथीन मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य कब पूरा होगा, इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें