फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विदेशी मेहमानों ने जाना ग्रामीण शिक्षा का हाल

Fri, 28 Jul 2023 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्ण भारत परिवार तथा आईआईयू की पहल पर शिक्षा शिखर सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कुंडा। स्वर्ण भारत परिवार तथा आईआईयू संस्था की पहल पर हुए नॉलेज एक्सचेंज कार्यक्रम में जुटे विदेशी मेहमानों ने ग्रामीण शिक्षा का हाल जाना। उन्होंने छात्रों से संवाद के साथ ही विद्यालय का भी निरीक्षण किया। समारोह में संस्था की ओर से लगाई ग्रामीण प्रदर्शनी में घोड़े,ऊंट,बैलगाड़ी सहित छात्रों की ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट भी प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन

संस्था प्रमुख पीयूष पंडित की देखरेख में हुए कार्यक्रम में 15 देशों से अधिक शिक्षाविदों ने रूरल एजुकेशन पॉलिसी पर चर्चा की। देर शाम हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत लोकगीतों के अतिरिक्त भारतीय वेशभूषा में मंच भी सजाया गया। अलुवामई गांव के जेम्स इंटर नेशनल स्कूल में हुए कार्यक्रम में अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, यूरोप,अफ्रीका और एशिया के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर जीएसटी कमिश्नर श्याम सुंदर पाठक, कांग्रेस के टीवी पैनलिस्ट संदीप त्रिपाठी, गायिका तृप्ति शाक्या, समाजसेवी महेश पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें