फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकपाल मनरेगा ने ब्लाक का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कालाकांकर विकास खंड के ऐंठू ग्रामसभा में चौपाल लगाकर कार्यों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मनरेगा कार्यों के निरीक्षण के लिए सोमवार को लोकपाल मनरेगा ब्लाक में जांच करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ के साथ बैठकर रजिस्टर चेक किए। इसके साथ ही तकनीकी सहायकों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने ग्रामसभा ऐंठू में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कालाकांकर विकास खंड में सोमवार को लोकपाल मनरेगा ओम प्रकाश सिंह मनरेगा कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बीडीओ आरएन पांडेय से मनरेगा कार्यों की जानकारी लेने के बाद फ्लेक्सी बोर्ड लगाने को कहा। इसके बाद ग्राम पंचायत अधिकारियों व तकनीकी सहायकों की बैठक ली। बैठक करने वह पहुंचे तो वहां सिर्फ एक ग्राम पंचायत अधिकारी यशस्वी मौजूद रहे। बाकी गायब रहे।
इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत ऐंठू में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। इसमें श्रमिकों से जन संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मनरेगा के कार्यों को देखा एक दो जगह खड़ंजा उखड़ा हुआ मिला जिसे तुरंत मरम्मत करवाने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें