फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लीक होने से भड़की आग, तीन मासूमों समेत छह लोग झुलसे

विज्ञापन
बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर में आग लगने से झुलसी युवती व बच्चा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सिलिंडर से गैस सिाव ठीक करते समय मिस्त्री के माचिस जलाते ही अचानक आग भड़क उठी। इसकी चपेट में आने से तीन मासूम बच्चों समेत छह लोग झुलस गए। घटना से भगदड़ मच गई। आननफानन में सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद एजेंसी के कर्मचारी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के खूझीकला निवासी राकेश कुमार के गैस सिलिंडर में कुछ खराबी आ गई थी। उसने एजेंसी के सेल्समैन से इसकी शिकायत की थी। शनिवार दोपहर बाद शहर स्थित गैस एजेंसी का कर्मचारी बच्चा (35) उसके घर पहुंचा। राकेश की पत्नी कुसुम देवी (30) सिलिंडर ठीक कराने लगी। परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में मौजूद थे।
सिलिंडर की खामी दूर करने के बाद चेक करने के लिए बच्चा ने माचिस जलाई। इससे रसोई घर में फैली गैस से आग लग गई। लपटों की चपेट में आने से कुसुम देवी (30) उसके बेटे कुनाल (6), आदित्य (5) और दस माह के युवराज सहित तरदहा निवासी भांजा कपिल कुमार (25) और मैकेनिक बच्चा (35) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलसे लोगों को सीएचसी बेलखरनाथधाम ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चा को निजी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर में आग लगने से झुलसी महिला।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर में आग लगने से झुलसा युवक।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर में आग लगने से झुलसा बालक।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर में आग लगने के बाद जुटे लोग।- फोटो : PRATAPGARH

बाबा बेलखरनाथ ब्लाक के खूूझी कला गांव में रसोई गैस सिलेन्डर आग लगने से झुलसा बालक।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें