फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद भी मुंबई से उड़ैयाडीह पहुंचे पांच युवक

विज्ञापन
Five youths reached Udaiyadih from Mumbai even after lockdown - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री ने पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की है। जिले की सीमाएं सील हैं। इसके बाद भी लोग अपने-अपने घरों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई से आ रहे रानीगंज सीमा से प्राइवेट वाहन से घुसे पांच युवकों को उड़ैयाडीह के पास पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे मुंबई से आ रहे हैं। सुरेंद्र यादव पुत्र रामसूरत मखदुमपुर कादीपुर सुलतानपुर दूसरा युवक बच्चे लाल पाल पुत्र रामनाथ सुल्तानपुर, अमरनाथ यादव पुत्र जगदीश यादव सिंगाही मऊनाथ भंजन समेत पांच लोग प्राइवेट कार से अपने-अपने घरों को जा रहे थे।
उड़ैयाडीह के पास पुलिस ने रोक लिया। एसडीएम पट्टी डीपी सिंह को सूचना दी। एसडीएम ने उन्हें पुलिस के साथ पट्टी सीएचसी में भेजा। वहां इमरजेंसी में तैनात डाक्टर राकेश कुमार ने थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था न होने पर उन्हें सुल्तानपुर में जांच कराने की बात कहकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें