फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन बांटे पांच हजार मिट्टी के दीये

Thu, 01 Nov 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। - फोटो : प्रतापगढ़।
विज्ञापन
 मिट्टी के दीपों संग दीपावली मनाने की अमर उजाला की मुहिम के साथ तेजी से लोग जुड़ रहे हैं। बुधवार को शहर में समाजिक संगठनों एव शैक्षिक संस्थाओं द्वारा पांच हजार मिट्टी के दीए बांटे गए। तेल व बाती भी भेंट की गई। इस दौरान मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन



मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने को लेकर अमर उजाला की मुहिम में बुधवार को शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अलका सिंह द्वारा शिक्षक एवं शिक्षिकाओें को दो हजार मिट्टी के दीये वितरित किए गए। इस दौरान स्नेहा मिश्रा रीता पाल, शिखा पाल, शिखा सिंह, अंजू शुक्ल, प्रीती सिंह, रोशनी सिंह, प्रज्ञा शुक्ल, प्रिया शुक्ल, प्रिया त्रिपाठी, वंदना सिंह, आरती पांडेय, अमृता शर्मा, पूनम त्रिपाठी, सुनीता कन्नौजिया, सुभी, अरुणिमा निगम, प्राची शुक्ल, रश्मि सिंह, श्वेता मिश्रा, जूही शुक्ला, निशा विश्वकर्मा सहित शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों को मिट्टी के दीये वितरित किए गए। प्रबंधक अलका सिंह ने कहा कि हम सभी को पारंपरिक मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने को लेकर संकल्पित होना चाहिए। वहीं सरोजिनी इंटर कॉलेज कुसमी में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश भट्ट ने सभी छात्र-छात्राओं को मिट्टी के दीये वितरित किए। इस दौरान उन्होंने मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि मिट्टी के दीयों संग दीपावली से पर्यावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि पटाखों का इस्तेमाल न करने का सभी को संकल्प लेना चाहिए। इसी तरह समाजिक संस्था युवा क्रांति द्वारा मिट्टी के दीयों संग दीपावली मनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पदाधिकारियों ने मुहल्लों एवं सड़कों पर भ्रमण कर लोगोें को मिट्टी के दीये वितरित किए। साथ ही घी व तेल बांटे। इस अवसर पर अच्युतानंद पांडेय, विनोद शास्त्री, अखिलेश पंडित, आशीष मिश्र, दीपेंद्र मिश्र, आलोक गर्ग, आशुतोष त्रिपाठी, रोहित सिंह, राममूर्ति प्रजापति, पवन तिवारी, गौतम योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें