फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 5 स्थानों को किया गया सील

विज्ञापन
Five places sealed after receiving corona patient - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना के मरीज मिलने के बाद डीएम ने जिले के पांच इलाकों को 250 मीटर के दायरे में सील करा दिया है। निगरानी के लिए फोर्स के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं पांच हॉटस्पाट क्षेत्रों को प्रतिबंध से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार ने कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने पर बाघराय के तखई का पुरवा, कुंडा के बरई, नगर कोतवाली के अष्टभुजा नगर, अजीतनगर ठकुरइया, पल्टन बाजार को सील करने का आदेश दिया है। संक्रमित मरीज के घर से 250 मीटर के दायरे में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। संक्रमित इलाकों को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों की जांच का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। डीएम ने बताया कि इन इलाकों को 14 दिनों के लिए सील कर दिया गया है।
इन इलाके में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। अपरिहार्य कारणों को छोड़कर लोगों के आने-जाने पर रोक रहेगी। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट के रूप में तखई का पुरवा में रामस्वरूप, उदयनारायण शुक्ला व अरुण कुमार ओझा को तैनात किया है। बरई में क्षेत्रेश कुमार तिवारी, पवन प्रकाश द्विवेदी, अष्टभुजानगर के लिए राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, अजीत नगर ठकुरइया में आलोक त्रिपाठी, राकेश कुमार, पल्टन बाजार में रवींद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार शुक्ल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेंगी। आवश्यक सामग्रियों के साथ ही दवाइयों को डोर टू डोर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी ने पांच हॉटस्पाट वाले इलाकों को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया है। डीएम ने कुंडा के मझिलगांव, बिहरिया, अंतू के अठगवां, लालगंज के वीरसिंह का पुरवा भटनी, दहिलामऊ दक्षिणी में संक्रमण का नया केस न मिलने के कारण प्रतिबंध से मुक्त कर दिया। यहां कंटेनमेंट की अवधि पूरी हो चुकी है। यहां पूर्व की भांति दुकानें संचालित होंगी।
डॉक्टर कफील कर रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के चिकित्सक कफील खान की रिहाई को लेकर सोमवार को एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष सलीम अंसारी की अगुवाई में कचहरी पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह एक चिकित्सक के ऊपर रासुका के तहत कार्रवाई की गई। वह निंदनीय है। जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव इसरार अहमद, सलीम अहमद, मौलाना हबीब, तौफीक अंसारी, अब्दुल्लाह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
20 घंटे ठप रही बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति
शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र में आई खराबी के चलते कई मोहल्लों में अंधेरा कायम रहा। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए तरस गए। उमस भरी गर्मी में लोगों ने किसी तरह रात गुजारी। अन्य उपकेंद्रों पर भी बिजली की आवाजाही से लोगों को परेशान होना पड़ा
शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र से आधे शहर की बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार की रात उपकेंद्र का पैनल खराब हो गया।
इसके चलते स्टेशन रोड, चौक घंटाघर, तहसील वार्ड समेत कई इलाकों की बिजली गुल रही। स्पाउट खराब होने के कारण कर्मचारियों ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्था की, लेकिन यह अधिक देर तक नहीं चल सका। जिसके चलते रविवार रात से सोमवार दोपहर तक बिजली गुल रही। करीब 20 घंटे बिजली गायब रहने से लोग सुबह पानी के लिए तरस गए। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। लोगों के इनवर्टर जवाब दे गए। नगर कोतवाली में जनरेटर से काम होता रहा। गर्मी में पसीने से तरबतर लोग बराबर उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति की जानकारी करने के लिए संपर्क करते रहे। दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें