फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी समेत जिले में मिले पांच और कोरोना संक्रमित मरीज

विज्ञापन
हाटस्टपाट क्षेत्र राजापाल चौराहे पर लगा बैरियर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जिले में बैंक कर्मचारी समेत पांच और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। इनमें सेे 117 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दस लोगों की मौत भी हो चुकी है। सोमवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिला एचडीएफसी बैंककर्मी शहर के मीराभवन का रहने वाला है। इसके अलावा कालाकांकर इलाके के निवासी रायबरेली के ऊंचाहार ब्लाक में तैनात लिपिक की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। पीड़ितों को कोविड अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर के मीराभवन में रहने वाला एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी तीन दिनों से बीमार था। सोमवार को जिला अस्पताल में ट्रृनाट मशीन से हुई जांच में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। इस पर उसका स्वॉब लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा गया। जानकारी होने पर बैंक मेें ताला बंद कर दिया गया। उधर, कालाकांकर के जनवामऊ का एक 50 वर्षीय अधेड़ रायबरेली जिले के ऊंचाहार ब्लाक में लिपिक है।
वह भी संक्रमित हो गया है। हालत बिगड़ने पर साथियों ने उसे प्रयागराज में भर्ती कराया। इसी तरह संग्रामगढ़ जलेशरगंज की एक 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। उसके पड़ोस में कई लोग महानगरों से आए हैं। वहीं प्रतापगढ़ और रायबरेली सीमा पर स्थित करहिया बाजार का 91 वर्षीय बुजुर्ग रायबरेली में भर्ती है। जांच में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। रायबरेली के सीएमओ डॉक्टर एसके शर्मा ने प्रतापगढ़ सीएमओ को इसकी जानकारी दी। जिले के नानू का पुरवा गांव का एक नौ वर्षीय बालक भी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसकी केजीएमसी में जांच कराई गई थी। सोमवार को उसकी भी रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी के संक्रमित होने के बाद भी नहीं सील हुआ इलाका
कटरामेदनीगंज चौराहे पर गुड़ व्यापारी के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद भी इलाके को अभी सील नहीं किया गया है। संक्रमित व्यापारी के परिजन घूम रहे हैं। इससे बाजार के लोग घबराए हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन इससे पूरी तरह अनजान बना हुआ है। कटरामेदनीगंज चौराहा स्थित बैंक आफ बड़ौदा के बगल रहने वाला एक गुड़ ब्यापारी बीते दो दिनों पहले कोरोना संक्रमित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें