फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जोड़ों की रजामंदी, 20 नवंबर को लेंगे सात फेरे

विज्ञापन
चिलबिला स्थित धर्मशाला में ऊमरवैश्य समाज की बैठक करते पदाधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चिलबिला स्थित उमरवैश्य धर्मशाला में बुधवार को उमरवैश्य समाज सभा के 13वें सामूहिक विवाह के पहले परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें 5 जोड़ों ने विवाह के लिए अपनी रजामंदी दी। 20 नवंबर को सभी सामूहिक विवाह कार्यक्रम सात फेरे लेंगे।
विज्ञापन

संरक्षक समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने बताया कि पहले परिचय सम्मेलन कुल 20 आवेदन वर पक्ष व 10 कन्या पक्ष से आए थे। जिसमें पांच जोड़ों ने अपनी सहमति दी है। दूसरा परिचय सम्मेलन 25 अक्तूबर को चिलबिला धर्मशाला में होगा। समाजसभा के अध्यक्ष गुलाबचंद्र ने कहा कि सामूहिक विवाह को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर महायज्ञ को सफल बनाएं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, रामसेवक, मदनलाल, विश्वनाथ, रामजी, हनुमान प्रसाद, देवेंद्र कुमार, महादेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें