फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार नवरात्र में बंद रहेंगे देवी मंदिर

विज्ञापन
first time the goddess temples will close in pratapgarh - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना वायरस के खौफ के चलते चैत्र नवरात्र में देवी मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिले में निषेधाज्ञा लागू होने और 27 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा होते ही देवी मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर लोक लगा दी गई है। मंदिर के पुजारी प्रतिदिन की तरह सुबह-शाम पूजा करेंगे।
विज्ञापन

जिले के इतिहास में ऐेसा पहली बार हो रहा है जब नवरात्र में देवी मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
नवरात्र में देवी मंदिरों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ से संक्रमण फैलने का खतरा है। इसीलिए इस बार नवरात्र में देवी भक्तों को घर पर ही घट स्थापना कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन करने की सलाह दी गई है। जिले में तीन दिन के लिए लॉक डाउन होने से सभी देवी मंदिरों को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। मंगलवार एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने मां बेल्हा देवीधाम, चंद्रिकादेवी का भ्रमण कर पुजारियों से बात कर सार्वजनिक तौर पर मंदिर नहीं खोलने और सुबह-शाम पूजा-अर्चना करने को कहा।
विज्ञापन

बुधवार से प्रारंभ हो रहे नवरात्र के चलते मंगलवार को मां चंद्रिकनदेवी में सुबह से ही साफ-सफाई का दौर प्रारंभ हो गया था। पूरे मंदिर परिसर की सफाई होने के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मगर दोपहर में पहुंचे एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और जिले में तीन दिन तक लॉकडाउन रहने से भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी। मंदिर के पुजारी सुबह-शाम मातारानी की पूजा-अर्चना करेंगे। पुलिस ने मंदिर परिसर बंद करने के लिए नोटिस जारी किया है।
मानिकपुर स्थित मां ज्वाला देवी मंदिर आम भक्तों के लिए दो अप्रैल तक बंद रहेगा। मंदिर परिसर के बाहर न तो दुकानें लगेंगी और न ही बाहरी किसी व्यक्ति को प्रवेश मिलेगा। एसडीएम ने बताया कि जिले में लॉकडाउन होने के कारण यह फैसला किया गया है।
रानीगंज स्थित मां बाराही मंदिर और कटरामेदनीगंज स्थित मां शीतला मंदिर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। सुबह-शाम पुजारी मंदिर की पूजा करेंगे, मगर बाहर से आने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
मां बेल्हा देवी मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंगलवार को एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने अपनी मौजूदगी में ताला लगवा दिया। इससे बाहर से आने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर के पुजारी राजा पंडा ने बताया कि सुबह-शाम मंदिर में पूजा होगी।
कोरोना वायरस की भयावहता को देखते हुए कुंडा स्थित मनगढ़धाम 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है, अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बंद करने की तिथि और बढ़ाई जाएगी। व्यवस्थापक हिरण्यमणि चटर्जी और राजीव तनेजा ने बताया कि सावधानी वश ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें