दिल्ली से मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस समय से नौ मिनट पहले जंक्शन पर पहुंची। जबकि फिरोजपुर स्पेशल समेत पांच ट्रेनें देरी से आईं।
स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस का संचालन समय से हो रहा है। फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन साढ़े पांच घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल तीन घंटे और वाराणसी- दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। मालदा टाउन एक्सप्रेस एक घंटे तो पीआरएल पैसेंजर एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
दहिलामऊ निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज जाने के लिए पीआरएल पैसेंजर का इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने एक घंटे की देरी से ट्रेन आने की जानकारी दी। अंतू की शशिलता ने बताया कि फिरोजपुर में रहती हूं। दिवाली पर्व पर घर आई थी। त्योहार मनाकर वापस जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी तो पता चला कि ट्रेन पांच घंटे लेट थी।
स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के चलते नियमित ट्रेनें विलंब से संचालित हो रहीं हैं। सुपरफास्ट ट्रेनोें को पास करने के कारण एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को स्टेशनों पर रोका जा रहा है।