फतनपुर पुलिस ने सुरवामिश्रापुर कंपोजिट स्कूल की रसोइया की हत्या कर शव कुएं में फेंकने का खुलासा करते हुए बृहस्पतिवार को चित्रकूट के पॉलीटेक्निक छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि सुरवामिश्रपुर के कमलेश की पत्नी कमला देवी का शव 17 अक्तूबर की रात घर से कुछ दूर कुएं में मिला था। कमलेश के शंका जताने पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच और पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर बुधवार की रात गांव के ही अखिलेश पटेल को नारायनपुर कला नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी अखिलेश पटेल ने बताया कि वह चित्रकूट में रहकर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करता है। मृतका पड़ोस में रहती थी और उसके खेत को अधिया पर जोतती-बोती थी। इसी बीच उनके बीच बातचीत शुरू हुई। करीब डेढ़ वर्ष से उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अखिलेश के घरवाले उसकी शादी के लिए बातचीत करने लगे। जानकारी होने पर कमला नाराजगी जताते हुए धमकी देकर जेल भिजवाने की बात कही। इससे वह परेशान होकर उसने कमला को कुएं के पास बुलाया। ईंट से सिर पर प्रहार कर शव कुएं में फेंक दिया। लिखापढ़ी के बाद बृहस्पतिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया।