फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहा बदमाश हत्थे चढ़ा

Sun, 20 Jan 2019 11:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाबे पर खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर संचालक को पीटने के बाद असलहा लहराकर भागे आरोपी को पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसने पुलिस से बचने के लिए फायर झोंका, लेकिन घेराबंदी कर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बंदूक बरामद हुई। पकड़ा गया बदमाश मऊआइमा के पूर्व प्रमुख की हत्या में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के कटरामेदनीगंज के करीब अपना ढाबा पर 18 जनवरी की रात खाना खाने के बाद रुपये मांगने पर तीन बाइक पर सवार पांच लोगों ने काम करने वालों को धमकाया। संचालक नियाज ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर असलहा सटा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस कटरा रोड पर गश्त कर रही थी। तभी एक युवक संदिग्ध हालत में दिखा। पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। विद्युत केंद्र के करीब पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग करने लगा। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध बंदूक व कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए राजकुमार मौर्य निवासी मलियाना टोला सिटी नगर कोतवाली ने पूछताछ के दौरान बताया कि ढाबे पर खाने को लेकर हुए विवाद की जानकारी दी। उसने बताया कि एक साल पहले पूर्व प्रमुख समी की हत्या में वह जेल से छूटा था।

सिटी कस्बे के आसपास राजकुमार मौर्य अपराधियों को संरक्षण देने का काम करता था। नगर कोतवाल ने बताया कि मगन पासी, महेंद्र पासी को संरक्षण देने के बाद वह जुए का संचालन भी सुखपालनगर के पास करता था। उसकी तलाश में पुलिस काफी दिनों से लगी हुई थी।
विज्ञापन


शातिर बदमाश जावेद उर्फ जब्बा व उसके साथियों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसके लिए जब्बा व उसके साथियों पर जिले के अलावा दूसरे जनपदों में पंजीकृत अभियोगों की सूची तैयार की जा रही है।
नगर कोतवाली के भुलियापुर निवासी शातिर बदमाश जावेद उर्फ जब्बा भले ही जेल में निरुद्ध है, लेकिन उसके साथी पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। नगर कोतवाल ने बताया कि जब्बा व उसके गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। इसके लिए उन पर दर्ज मुकदमों की सूची तैयार की जा रही है। ताकि ऐसे लोगों का अधिकांश समय जेल में ही गुजरे। वैसे मौजूदा समय में जावेद उर्फ जब्बा रायबरेली जेल में निरुद्ध है। ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो पेशेवर अपराध में संलिप्त हैं। ऐसे लोगों के साथ भी कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें