फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Fri, 19 Jun 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने होटल गोयल रेजीडेंसी में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने का आदेश दिया है। जांच में पुलिस अधिकारियों संग इंजीनियरिंग विभाग के लोगों को रखा गया है। होटल के नक्शे को लेकर भी प्रशासन छानबीन कर रहा है।  गोयल रेजीडेंसी में आग से दस लोगों की मौत के साथ ही दर्जन भर से अधिक लोगों के झुलसने और घायल होने से प्रशासन सहमा हुआ है।
विज्ञापन


डीएम व पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया गया है। इसके लिए एडीएम पुनीत शुक्ला की अध्यक्षता में एक टीम गठित की गई है। इसमें बिजली विभाग के एसडीएओ, जेई, जल निगम के अधिशासी अधिकारी व एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह को शामिल किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। होटल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए वहां पीएसी और चौकी प्रभारी को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें