फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेसमेंट में बने शोरूम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 85 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बेसमेंट में संचालित कपड़े के शोरूम में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं का गुबार उठते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 85 लाख रुपये के नुकसान की बात की जा रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजीपुरम निवासी रवि सिंह की पीडब्ल्यूडी के समीप बने बिल्डिंग के बेसमेंट में कपड़े का शोरूम है। उन्होंने विनय सिंह की बिल्डिंग के बेसमेंट को किराए पर लिया है। बिल्डिंग में जिम का संचालन भी किया जाता है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जिम करने पहुंचे युवकों ने बेसमेंट से धुएं का गुबार उठते देख बिल्डिंग मालिक को सूचना दी।
जानकारी पर कपड़ा व्यापारी रवि सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक आग पूरी तरह से बेसमेंट को अपनी आगोश में ले लिया था। हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग ठंडी होने तक करीब 85 लाख रुपये के कपड़े व अन्य सामान जल गए थे।
विज्ञापन

आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड के वाहन व दो पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा था। फायर ब्रिगेड के सदर यूनिट प्रभारी राधेश्याम दुबे ने बताया कि आग बुझाने के लिए ब्रीदिंग, अपरेटस सेट, स्मोक एग्जॉस्ट और फोम का प्रयोग किया गया। शोरूम संचालक के अनुसार हादसे में करीब 85 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कही है।

फायर ब्रिगेड ने दी थी नोटिस
करीब एक माह पहले फायर ब्रिगेड ने बेसमेंट में संचालित हो रहे शोरूम संचालक को नोटिस दी थी। पूर्व में निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं मिले थे। नोटिस के बावजूद सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था नहीं की गई।

टला बड़ा हादसा
फायर विभाग ने रात में ही बेसमेंट में संचालित शोरूम में शॉर्ट सर्किट होने की संभावना जताई है। धीरे-धीरे आग फैलती गई। चार से पांच घंटे के अंदर आग पूरे बेसमेंट में फैल गई। समय रहते जिम पहुंचे युवाओं ने घटना की जानकारी दी। इससे बड़ा हादसा टल गया। लापरवाही पर कई लोगों की जान भी जा सकती थी। पीडब्ल्यूडी कार्यालय मार्ग काफी व्यस्त है। उसी मार्ग पर डीएम आवास के साथ एएसपी, एसडीएम का भी आवास है।
वाहन पार्किंग की है अनुमति

सदर यूनिट प्रभारी राधेश्याम दुबे ने बताया कि बेसमेंट में वाहन पार्किंग की ही अनुमति दी जाती है। बावजूद इसके कपड़े का शोरूम संचालित किया गया। बिना सुरक्षा के उपकरण के बेसमेंट में शोरूम संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें