कंधई थाना क्षेत्र के रखहा में जमीन की पैमाइश करने गए लेखपाल से अराजकतत्वों ने मारपीट की। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
लेखपाल सुनील गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मालती देवी के आवेदन पर बृहस्पतिवार को रखहा गांव में जमीन की पैमाइश करने गए थे। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव और सहयोगी लेखपाल दिलीप प्रजापति भी थे। शाम करीब पांच बजे पैमाइश के दौरान गांव के ही पारसनाथ सिंह, अशोक कुमार सिंह, सूर्यपाल सिंह, अमरजीत सिंह, भोला सिंह, इंद्रपाल सिंह, नवल किशोर सिंह, राकेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, हंसराज सिंह, रवि सिंह, रूपेश सिंह समेत 21 लोगों ने राजस्व टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
लेखपाल पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा में जमीन के पैमाइश के दौरान लेखपाल से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि बबलू सिंह व सतीश पाल का चालान किया गया है।
लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी