फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : कटर मशीन की चिंगारी से घर में लगी आग, मासूम समेत पांच झुलसे

Sun, 03 Apr 2022 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

विस्फोट के बाद आग दो मकानों में रखे पटाखों तक पहुंच गई। जिसके बाद पटाखों के विस्फोट और धुंए के गुबार से भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। घटना के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में सिलिंडर के फटने से लगी आग। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित कोहड़ौर बाजार में आतिशबाज अशफाक के मकान में शनिवार की रात करीब आठ बजे टाइल्स लगाने के दौरान कटर मशीन से निकली चिंगारी से गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया।

विज्ञापन



विस्फोट के बाद आग दो मकानों में रखे पटाखों तक पहुंच गई। जिसके बाद पटाखों के विस्फोट और धुंए के गुबार से भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। घटना के चलते हाईवे पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों के साथ ही त्रिसुंडी सीआरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।



कोहड़ौर बाजार में आतिशबाज अशफाक के मकान में शनिवार को टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। काम अधिक होने के कारण रात करीब आठ बजे कटर मशीन से टाइल्स लगाई जा रही थी। इस बीच मशीन से निकली चिंगारी घर के एक हिस्से में रखे गैस सिलिंडर तक पहुंच गई। पल भर में ही आग भड़क उठी। इस दौरान तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। जिससे आग की लपटें दूसरे कमरों में रखे पटाखों तक पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के चलते दो घंटे तक लगा रहा जाम
लपटों ने देखते ही देखते  आतिशबाज सगीर के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। उसके घर में रखे पटाखों में विस्फोट शुरू हो गया। पटाखों के विस्फोट से भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। आसपास के मकान को खाली करा लिया गया। इस बीच आग की चपेट में आने से नजमा बानो (38), शहनाज (30), साजिया (14), जिया (05) और मजदूर राजेश (40) झुलस गए। सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज लाया गया।


हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के तीन टैंकर व सीआरपीएफ त्रिसुंडी के जवान आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।



घटना की जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह व सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुंचे। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। झुलसे लोगों को उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कराई जाएगी। यदि मकान के भीतर पटाखे डंप रहे होंगे तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें