थानाक्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शाॅर्ट सर्किट से शुक्रवार की सुबह आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की तत्परता से बैंक में स्थापित अग्नि शमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। आग की सूचना पाते ही अग्नि शमन दल के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आग पूरी तरह से बुझ चुकी थी।
शाखा प्रबंधक शशांक परमार अपने कर्मचारियों के साथ कार्य में व्यस्त थे। उस बैंक में ग्राहकों की काफी भीड़ भी थी। इस दौरान अचानक इलेक्ट्रॉनिक मीटर प्वाइंट के पास शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे बैंक में धुआं भर आया और अफरा-तफरी मच गई। बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक परमार ने बताया कि बैंक में आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी। जिस पर तुरंत काबू पा लिया गया। कोई भी नुकसान नहीं हुआ है।