फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को पीटकर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने युवक को पीटने के साथ ही उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना के बाद फोर्स लेकर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती चौखड़ निवासी सुभाष कुमार रजक पुत्र राजेंद्र प्रसाद रजक ने छह माह पूर्व सत्यम पांडेय पुत्र सुभाष पांडेय निवासी पांडेय का पुरवा को छह हजार रुपये उधार दिए थे। सुभाष ने शुक्रवार को सत्यम से रुपये लौटाने के लिए कहा ।
जिसे लेकर उनके बीच तकरार हो गई। शनिवार को सुभाष अपने भाई सुनील के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी सत्यम पांडेय अपने साथी राहुल सिंह उर्फ भूलन सिंह, हर्षित सिंह, मोनू सिंह व बृजेश गुप्ता समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ पहुंचा।
विज्ञापन

ेे रुपये मांगने को लेकर गालीगलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकाने लगा। सुभाष के भाई सुनील ने विरोध किया तो हमलावर उसे पीटने लगे। परिवार के लोगों के दौड़ने पर हमलावरों ने फायर झोंक दिया। हालांकि, फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी अभय पांडेय मौके पर पहुुंचे। हालांकि, तब तक हमलावर भाग निकले थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत
दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अंतू थाना क्षेत्र के कोलबजरडीह निवासी सुनील कुमार सरोज (38) पुत्र भुअर सरोज शुक्रवार की शाम अपने साले सुनील कुमार निवासी अधारपुर के साथ रिश्तेदारी में गोड़े गया था। वहां से देर रात बाइक से घर लौट रहा था।
सेतापुर के करीब सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सुनील की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक के चचेरे भाई योगेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
सर्पदंश से सफाईकर्मी की मौत
सर्पदंश से वृद्ध की मौत हो गई। मानधाता के लाखूपुर निवासी भारतलाल सरोज सफाईकर्मी है। उसके पिता भारतलाल सरोज (65) घर से बाहर निकले। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान भारतलाल की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें