फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआई और दो सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 02 Jul 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले हरिद्वार एक्सप्रेस में हुई लूट की वारदात के मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद एसपी जीआरपी ने प्रतापगढ़ थाने के उपनिरीक्षक विवेक मौर्या और ट्रेन ड्यूटी करने वाले सिपाही धीरज बाबू मिश्रा और नसीर को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


घटना वाली रात हरिद्वार एक्सप्रेस की प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर एसआई विवेक मौर्या ने जांच पड़ताल की थी। मगर उस समय कोई अपराधी नहीं दिखा। जिससे पुलिस वाले बेफिक्र हो गये। रात में जब ट्रेन अमेठी आउटर पर पहुंची तो बदमाशों ने एक महिला का नोटों से भरा बैग लूट ले गये थे। बैग में करीब पच्चीस हजार रुपये नकद और मोबाइल था। पता चला कि महिला ने घटना की रिपोर्ट लखनऊ चारबाग जीआरपी में दर्ज कराई थी।

घटना वाली रात जीआरपी प्रतापगढ़ के दो सिपाही धीरज बाबू मिश्रा और नासिर की ट्रेन में ड्यूटी थी।  मामले की पड़ताल कराई गई और दोषी पाये जाने पर एसआई विवेक मौर्या और दोनो सिपाही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। सीओ आरडी यादव ने बताया कि हरिद्वार में हुई लूट में लापरवाही बरतने के चलते एसपी ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया है।  एसओ वीके सिंह की पैरवी करने के आरोप में फंसने के बाद सीओ आरडी यादव ने स्वीकार किया कि एसओ ने एसआई विवेक की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें