फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम व तहसीलदार को खोजकर लाओ, एक हजार इनाम पाओ

विज्ञापन
लालगंज तहसील मे अफसरों के नदारद रहने से एकत्र हुए नाराज अधिवक्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एसडीएम व तहसीलदार के तहसील से लगातार अनुपस्थिति रहने से नाराज अधिवक्ताओं ने पोस्टर चस्पा कर दोनों अफसरों को खोजकर लाने वाले को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। स्थानीय तहसील में अधिकारियों के लगातार अनुपस्थिति रहने से अधिवक्ताओं में आक्रोश पनप रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह व तहसीलदार जावेद अंसारी के तहसील से लगातार अनुपस्थित रहने का विरोध जताया। उनके लापता होने के पोस्टर चस्पा किए। अधिवक्ताओं की ओर से चस्पा किए गए पोस्टर मे एसडीएम व तहसीलदार को खोजकर लाने वाले को एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील से एसडीएम व तहसीलदार के लगातार नदारद रहने से कामकाज प्रभावित होने के साथ ही मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, दिनेश मिश्र, राजकुमार पांडेय, मस्तराम पाल, राजीव तिवारी, अनिल तिवारी, राजेश पाल, विमल यादव, दयाशंकर यादव, अंबुज पांडेय, विद्याधर तिवारी, हरिश्चंद्र पांडेय, अमृतलाल यादव आदि मौजूद रहे।

लालगंज तहसील मे अफसरों के नदारद रहने पर अधिवक्ताओं द्वारा चस्पा किया गया पम्पलेट। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें