फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क चौड़ीकरण के लिए मिली वित्तीय स्वीकृति, 49 करोड़ का बजट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज विधानसभा क्षेत्र की दो सड़कों के चौड़ीकरण की वित्तीय स्वीकृति शासन ने दी है। परियावां से लवाना की करीब 14 किमी की सड़क का 24.92 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा। वहीं, लखपेड़ा-औसानगंज मार्ग की 13.45 किमी लंबी सड़क का 24.74 करोड़ की लागत से सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग का चौड़ीकरण होने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम हो सकेगा। कुंडा तहसील मुख्यालय तक ग्रामीणों की पहुंच आसान हो जाएगी। सर्वाधिक लाभ सब्जी की खेती करने वाले किसानों को होगा। आठ किमी अतिरिक्त दूरी तय करने की बजाय किसान सीधे कुंडा तहसील की मंडियों तक पहुंच सकेंगे। मार्ग चौड़ीकरण होने से रायबरेली और लखनऊ की यात्रा भी सुगम हो जाएगी।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा था। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई। एक्सईएन अजय कुमार ने बताया कि दोनों मार्गों के चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें