जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे के तहत शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन पूरा कर लिया गया। निर्वाचक नामावलियों की प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उपलब्ध कराई गईं।
एडीएम आदित्य प्रजापति ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों में कुल 21.75 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। बताया कि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावली सभी मतदेय स्थलों, बीएलओ, तहसील कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय के साथ एनआईसी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। मतदाता निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं।
बताया कि यदि किसी व्यक्ति का नाम किसी कारणवश अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है तो वह फाॅर्म छह भरकर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं। डीएम कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में एसडीएम तनवीर अहमद, दिनेश उपाध्याय, सादिक अली, विक्रम सिंह, लाल बहादुर तिवारी, डॉ. नीरज त्रिपाठी, अब्दुल कादिर जिलानी, परमानंद मिश्र मौजूद रहे।