Fifteen days of Ramadan passed, silence in markets
- फोटो : PRATAPGARH
रमजरमजान के 15 दिन बीत गए, लेकिन बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार आने-जाने वालों को निहारते रहते हैं। जबकि रमजान माह में छोटे-बड़े सभी दुकानदार ग्राहकों के चलते फुर्सत नहीं पाते थे।
मुकद्दस रमजान माह को सोलह दिन बीत गए। कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन लागू है। लोगों को बिना काम के घरों से बाहर निकालने पर रोक है।
हालांकि कुछ दिनों पहले सरकार ने जिले को ऑरेंज जोन में शामिल करते हुए एकल दुकानों के संचालन की छूट दी। वैसे तो हर साल रमजान माह की शुरुआत में ही सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती थी। आधे रमजान तक दुकानों पर ईद की खरीदारी करने वालों से बाजार गुलजार हो जाते थे।
कपड़े, जूते चप्पल की दुकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ ही नजर आती थी। मौजूदा समय में बाजारों से खरीदार गायब हैं। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में नजरें गड़ाए रहते हैं। रविवार को भी बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।