फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर जमकर मारपीट, नदारद रही आरपीएफ और जीआरपी

Fri, 13 Jun 2025 12:18 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। मारपीट में रानीगंज का एक युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जंक्शन पर तत्काल टिकट की लाइन में खड़े होने को लेकर मारपीट हो गई। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शुक्रवार को तत्काल टिकट के लिए लाइन में खड़े होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इससे जंक्शन पर अफरातफरी मची रही। मारपीट में रानीगंज का एक युवक घायल हो गए। हंगामा और शोरगुल के बावजूद आरपीएफ और जीआरपी पुलिस अनजान बनी रही और मौके पर नहीं पहुंची। इससे काफी देर तक बवाल होता रहा। 

विज्ञापन


मुंबई जाने के लिए तत्काल टिकट की लाइन में लगने के दौरान मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन पर बवाल हो गया। रानीगंज के दिव्यांशु पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद शुरू हुई मारपीट काफी देर तक चलती। इससे स्टेशन पर हलचल मची रही और यात्रियों में अफरातफरी का माहौल रहा। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें