फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, बच्चे लापता, महिला बचाई गई

Mon, 29 Jul 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सांगीपुर थान क्षेत्र के कोठा नेवढ़िया ढगवा गांव की रहने वाली श्यामा देवी (40) पत्नी रामनाथ वर्मा का उसके ससुर से कुछ विवाद हो गया था। इससे आक्रोश में आकर श्यामा देवी अपने बड़े बेटे अनिकेत (12) और अंकित (7) को लेकर घर से निकल गई। पूरेतुला उपाध्याय पुर घाट के पास वह दोनों बच्चों को लेकर सई नदी में कूद गई। ग्रामीणों ने तुरंत पानी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरेतुला उपाध्यायपुर गांव के पास रविवार की देर शाम एक महिला ने आत्महत्या की नीयत से अपने दो बच्चों के साथ सई नदी में कूद गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो लोग बचाने के लिए कूद पड़े। महिला को तो बचा लिया गया, लेकिन उसके दोनों बेटे तेज धारा में बह गए। महिला को उपचार के लिए सीएचसी सांगीपुर में भर्ती कराया गया है। बच्चों का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं चला।

विज्ञापन

सांगीपुर थान क्षेत्र के कोठा नेवढ़िया ढगवा गांव की रहने वाली श्यामा देवी (40) पत्नी रामनाथ वर्मा का उसके ससुर से कुछ विवाद हो गया था। इससे आक्रोश में आकर श्यामा देवी अपने बड़े बेटे अनिकेत (12) और अंकित (7) को लेकर घर से निकल गई। पूरेतुला उपाध्याय पुर घाट के पास वह दोनों बच्चों को लेकर सई नदी में कूद गई। ग्रामीणों ने तुरंत पानी में कूदकर तीनों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।

महिला तो बच गई लेकिन बच्चे धारा में बह गए। घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से जाल डालकर देर रात तक बच्चों की खोजबीन की जाती रही लेकिन पता नहीं चला। घायल महिला का उपचार सीएचसी में चल रहा है। महिला का पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। दूसरे दिन भी थाना प्रभारी मनीष तिवारी जाल डालकर बच्चों की खोजबीन कराते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें