फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: खेत में सिंचाई करने गए पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत

Wed, 14 Dec 2022 01:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

खेत की सिंचाई के दौरान शिवाकांत बाड़े के करीब पहुंच गया। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पिता रामनारायण बेटे को बचाने दौड़े। शिवाकांत को पकड़ते ही वह भी करंट के संपर्क में आ गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू क्षेत्र के गड़वारा (डंड़वा) गांव में बुधवार सुबह खेत की सिंचाई करने गए पिता- पुत्र की बाड़े में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गड़वारा (डंड़वा) गांव निवासी रामनारायण (60) अपने बेटे शिवाकांत (20) के साथ घर के करीब ही गेहूं के खेत की सिंचाई करने गए थे। खेत के बगल में ही रामनारायण के भाई राम अवध के बेटे ने अपनी फसलों को अवारा मवेशियों संग जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में लोहे के तार का बाड़ लगा रखा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।

विज्ञापन



खेत की सिंचाई के दौरान शिवाकांत बाड़े के करीब पहुंच गया। अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर पिता रामनारायण बेटे को बचाने दौड़े। शिवाकांत को पकड़ते ही वह भी करंट के संपर्क में आ गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। परिजनों व ग्रामीणों ने बाड़े में प्रवाहित बिजली की आपूर्ति बंद कराने के बाद दोनों को बाहर निकाला।


आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद बाड़े में बिजली प्रवाहित करने वालों की खोजबीन करने लगी। सीओ सिटी सुबोध गौतम ने बताया कि प्रतिबंध के बाद भी खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए बाड़ लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

प्रतापगढ़ : करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
बिजली विभाग के जेई भी पहुंचे
खेत में फसलों की सुरक्षा के लिए लोहे के तार के बाड़ में बिजली प्रवाहित करने से पिता-पुत्र के मौत की जानकारी के बाद स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता मोहम्मद सोहराब मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने के बाद वह बाड़े में बिजली आपूर्ति करने वाले ग्रामीणों की खोजबीन करने लगे। कार्रवाई से बचने के लिए हर कोई बाड़े से बिजली प्रवाहित करने का तार हटाने के लिए मशक्कत करता रहा।


बेटों के इंतजार में रोका गया पोस्टमार्टम
मृतक रामनारायण का बड़ा बेटा महेंद्र जयपुर और उससे छोटा बेटा नागेंद्र कुमार मुंबई में रहता है। सबसे छोटा बेटा रविकांत घर पर ही रहकर मजदूरी करता है। परदेश में रहने वाले बेटों के बृहस्पतिवार को आने की उम्मीद है। इसलिए अब पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन

Prtatapgarh : करंट लगने से पिता पुत्र की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
उठ रहा सवाल किसने ऑन किया स्विच
हादसे के बाद मृतक रामनारायण का भतीजा करमराज खेत के किनारे बने मचान की एमसीवी के पास पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार मचान पर उजाले के लिए वह सिंगल तार खींचा था। खेत से ही अर्थ दिया था। ताकि मचान पर रोशनी हो सके। करमराज के अनुसार उसने एमसीवी की स्विच बंद कर दी थी। उसके जाने के बाद किसी ने स्विच उठा दिया। ऐसे में सवाल उठा रहा है कि बगल खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र की हादसे में जान गई या फिर किसी ने जानबूझकर बाड़े में बिजली प्रवाहित कर दोनों की जान ले लिया। इसे लेकर ग्रामीणों में खासी चर्चा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें