फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिता ने भतीजे पर लगाया बेटी से दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महेशगंज इलाके के एक व्यक्ति ने भतीजे पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शादी से इन्कार पर बृहस्पतिवार को युवती ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शाम को गांव के कब्रिस्तान में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

व्यक्ति का आरोप है कि युवती का अपने सगे दादा के बेटे से करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती ननिहाल जाकर रहने लगी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की तहरीर युवती ने पुलिस को दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
ननिहाल से घर लौटने पर युवती ने बृहस्पतिवार को जान दे दी। चर्चा है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने से युवती मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ कुंडा शिव नारायण वैस ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें