फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेड ने स्टेडियम ग्रीन को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
विजेता स्टेडियम रेड टीम। कोच
विज्ञापन
मीराभवन स्थित स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम रेड और स्टेडियम ग्रीन के बीच मैत्रीपूर्ण टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ प्रभारी क्रीड़ाधिकारी रंजीत यादव ने किया। वहीं, शिवांश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत स्टेडियम रेड ने सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

स्टेडियम ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 135 रन बनाए। दिव्यांश ने 45 व शुभम ने 40 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम रेड की ओर अंशुमान ने तीन विकेट और आशू ने दो विकेट लिए।
जवाब में स्टेडियम रेड की टीम ने 19.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 136 रन बनाकर जीत दर्ज की। शिवांश ने 65, अनूप ने 37 और सूरज ने 15 रन बनाए। स्टेडियम ग्रीन के अब्दुल, सिराज व अनिकेत ने एक-एक विकेट लिए। अंपायरिंग अनुज और रोहित ने की। इस दौरान दुर्गेश तिवारी, आदित्य शुक्ला, सचिन शुक्ला, निखिल राणा व विक्रम प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें