फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आय बढ़ाने के लिए किसान हित में बनाए गए कृषि कानून: नीलकंठ

विज्ञापन
लालगंज में आयोजित किसान सम्मेलन का दीप जलाकर उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लालगंज। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की जो रूपरेखा बनाई थी, उसी के अनुरूप कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य संवर्धन कानून बनाए गए हैं। यह कानून पूरी तरह से किसानों के हित में हैं। जब तक बिचौलियों से किसानों को मुक्ति नहीं मिलेगी, तब तक उनकी आय नहीं बढ़ेगी। यह बातें उन्होंने मंगलवार को रामपुर खास विधानसभा के अवधेश विद्या निकेतन लालगंज में आयोजित किसान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

किसानों की दशा, उनकी आर्थिक स्थिति और आय को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने देश के किसानों को मजबूत करने का संकल्प लिया है। विपक्षी पार्टियां किसान के नाम पर वोट लेती हैं, पर उनके भले और उन्नति के लिए नहीं सोचतीं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसान को वे गरीब बनाए रखना चाहती हैं, क्योंकि वही मुद्दा उठाकर वे चुनाव का लाभ लेती हैं। किसानों के वेश में विपक्षी कथित आंदोलन कर अपनी रोटी सेंक रहे हैं। किसान कानून की बारीकियों को लोगों के सामने रखते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अब किसानों के लिए मंडी की बाध्यता खत्म कर दी गई है। अब उन्हें जहां भी अपनी उपज का अच्छा दाम मिले, वहां जाकर अपनी फसल बेच सकते हैं। जब तक किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा तब तक किसान मजबूर ही रहेगा और उनकी उपज से बिचौलिए मालामाल होते रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब घर के बेटे हैं। उन्होंनेे गरीबी बड़े करीब से देखी है। इसलिए नरेंद्र मोदी की योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए ही बनती हैं। रानीगंज के विधायक धीरज ओझा, पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह पप्पन, युवराज भुवन्यु सिंह, बाबा अमरनाथ शर्मा, पंकज गाना, राव वीरेंद्र सिंह आदि लोगों ने भी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। संचालन अशोक मिश्र तथा अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने की। इस मौके पर अनिल प्रताप सिंह, नागेश सिंह छोटे सरकार, रमेश प्रताप सिंह, सुबेदार सिंह, धनंजय शुक्ल, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, राजेश सिंह, राजकुमार बरनवाल, अभिषेक सिंह, रोहित सिंह, पवन तिवारी आदि रहे। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूर्व सांसद रत्ना सिंह ने प्रभारी मंत्री को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। बाद में प्रभारी मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें