फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के साथ ही खाते में आएंगे दो-दो हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के 5,423 किसानों की जल्द ही बल्ले-बल्ले होगी। इन किसानों का कर्ज माफ होने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त भी आएगी। यह तोहफा इसी माह के अंत तक मिल जाएगा। कर्जमाफी में छूटे हुए किसानों को लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के पहले राहत मिलने जा रही है।  
विज्ञापन


जिले में कर्जमाफी से वंचित 5,423 किसानों को जल्द ही कर्जमाफी का तोहफा मिल सकता है। पांच माह से ठंप कर्जमाफी पर शासन ने एक बार फिर ध्यान टिका दिया है। कृषि विभाग से छूटे और त्रुटिपूर्ण डाटा अपडेट करके मांगा गया है। शासन ने लगभग पांच माह से कर्जमाफी पर चुप्पी साध रखी थी। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई थी। मगर लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही शासन को एक बार फिर किसान याद आए, और डाटा तलब किया है।  ऐसा माना जा रहा है कि अगले सप्ताह के अंत तक इन किसानों को कर्जमाफी का तोहफा मिल सकता है।

अगर ऐसा होता है, तो किसानों को दोहरा लाभ भी मिलेगा। दरअसल में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पहली किस्त का भुगतान करने का निश्चय किया है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि 25 फरवरी तक किसानों के खाते में रुपये आ जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्विनी सिंह ने बताया कि किसानों को जो डाटा मांगा है,उसे तैयार करके भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें