फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिंचाई के लिए किसान करा सकेंगे नलकूप की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई के लिए सोलर पंपिंगसेट के साथ नलकूप स्थापित करने पर किसानों को अनुदान दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद लघु सिंचाई विभाग नलकूप की बोरिंग का कार्य कराएगा।
विज्ञापन

विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत उथले नलकूप (100 मीटर से कम) की स्थापना के लिए लघु और सीमांत किसानों का चयन किया जाएगा। आवेदन के बाद लघु सिंचाई विभाग की ओर से उथले बोरिंग का कार्य कराया जाएगा।
इस योजना के तहत 30 मीटर गहराई तक की 110 एमएम (4 इंच) की बोरिंग की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। उनका नाम किसान सेवा पोर्टल पर पंजीकृत है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के पंजीकृत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

मध्यम नलकूप योजना के तहत सभी श्रेणी के किसानों को पात्र माना जाएगा। किसान 31 से 60 मीटर की गहराई तक (7 इंच) की बोरिंग का निर्माण करा सकेंगे। गहरे नलकूप के लिए भी समस्त किसान पात्र होंगे। किसान 61 से 90 मीटर की गहराई (8 इंच) बोरिंग करा सकेंगे।
आवेदकों को जेजेएमयूपी डॉट ओआरजी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सहायक अभियंता विक्रमाजीत ने बताया कि योजना के तहत दो एचपी सोलर पंपिंगसेट की स्थापना किसान करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें