फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रैली की सफलता के लिए पदयात्रा

Fri, 10 Apr 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसी 19 अप्रैल को दिल्ली में धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है। गुरुवार को कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश की अगुवाई में भगवाचुंगी से निकली पदयात्रा ट्रेजरी चौराहा होते हुए कम्पनीबाग पहुंची। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पीसीसी सदस्य रोहित शुक्ल ने कहा कि किसान विरोधी नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं। प्रदेश महासचिव श्याम किशोर शुक्ल ने भी कमावेश यही बात कही। इस मौके पर प्रशांत देव शुक्ल, कपिल द्विवेदी, अजीत प्रताप सिंह, पशुपति उपाध्याय, प्रदीप पंाडेय, जमुना प्रसाद पांडेय, इरफान खान, प्रमोद सिंह, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें