फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशुओं को किसानों ने किया थाने के अंदर

विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाने में मवेशियों को ले जाते ग्रामीण। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आवारा पशुओं को किसानों ने किया थाने के अंदर
विज्ञापन

थाने में मची अफरातफरी, बाद में गोशाला में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। आवारा पशुओं से परेशान किसानों ने सैकड़ों की संख्या में जानवरों को लाकर थाने में घुसेड़ दिया। इससे थाने में अफरातफरी मच गई। हालांकि बाद में उन्हें बगल में बनी गोशाला में ले जाया गया।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नौढिय़ा, कामापट्टी, बलियापुर गांव के किसानों ने सोमवार को भारी संख्या में जानवरों को लाकर थाने के अंदर कर दिया। थाने के अंदर जानवर पहुंचे तो वहां अफरातफरी मच गई। किसानों ने कहा कि आवारा जानवरों पर नियंत्रण के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इससे यह जानवर खेती के लिए काल बनते जा रहे हैं। आखिर में कुछ समझ में नहीं आया तो इन्हें थाने ले आए। हालांकि बाद में लोगों की मदद से पुलिस ने सभी जानवरों को गोशाला पहुंचाया। एसओ संग्रामगढ़ ने बताया कि सभी जानवरों को थाने के बगल बनी गोशाला में भेज दिया गया है। थाने की बाउंड्री के अंदर गौशाला है। ग्रामीण जानवरों को उसमें रखने के लिए ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें