फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धान क्रयकेंद्र पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
Farmers created ruckus at paddy purchase center
विज्ञापन
बिहार बाजार में खुले धान क्रय केंद्र पर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कई किसान बीते एक सप्ताह से धान लेकर अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चिरौरी के बाद भी केंद्र पर धान खरीद नहीं की जा रही है। ठंड में ठिठुर रहे किसानों को धैय जवाब दे गया। नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। फिर भी सुनवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय को फोनकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

बिहार के धान क्रय केंद्र से 33 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। बावजूद इसके अभी सिर्फ 52 सौ क्विंटल ही धान खरीद हुई है। 115 किसान ही धान की तौल करा पाए हैं। सोमवार को विपणन अधिकारी ने बताया की अब नई अधिकारी यहां का चार्ज लेंगे तब खरीद शुरू होगी। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। वह धान क्रय केंद्र पर ही हंगामा करने लगे। इसके साथ ही अधिकारियों को भी फोन कर इसकी जानकारी दी।
हालांकि देर शाम सुनवाई नहीं होने पर थके हारे किसान खुद ही शांत हो गए। इस दौरान महिला बिराहिन ने बताया की वह अपना दो ट्रैक्टर धान लेकर बीते छह दिन से आ रही हैं, लेकिन अभी तक उसका नंबर नही आया है। सराय सैद खां के बृजेश्वर सिंह का कहना है बीते दस दिनों से चक्कर लगा हैं। फोन पर शिकायत की तो आश्वासन मिला पर धान नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें